सिर पर चुनावी दंगल है
किसी की राशि में राहु
किसी की राशि में मंगल है
जो बच गए इन सब से
उनकी राशि में ग्रह केतू है!
अबकी बार का चुनाव
दो और दो मिलाकर
चार चरणों में है
और पियक्कड़ों हेतू है!
होली से शुरू होकर
पीने पिलाने का सफ़र
वोट पड़ते ही थम जाएगा
ध्यान से पीना हे! पियक्कड़ मतदाता
कोई कच्ची तो रम भी पिलायेगा.
चार चरणों में मतदान होगा
पीने के बाद भी वोट
किसे देना है ये भी ध्यान होगा
मालिक तुमरे ही वोट से
कोई सदस्य जिला पंचायत
तो कोई परधान होगा।
तो कोई बीडीसी बन इठलायेगा
लाख दो लाख अंदर करके
थोड़े दिन गेस्ट हाउस में रहेगा
और फिर बिक जाएगा।
3 Comments
Very very nice
ReplyDeleteNice bro
ReplyDeleteThanks bro
Delete