सूबे में चार चरणों मे होंगे पंचायत चुनाव, जानिए किस तारीख को किन जनपदों में डालें जाएंगे वोट

 



लखनऊ. उत्तर प्रदेश में इन दिनों चुनावी सरगर्मियां अपने चरम की तरफ़ बढ़ती दिखाई दें रहीं है. आपको बता दें कि पंचायत चुनाव आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट का निर्णय आना बाकी है, लेकिन निर्णय आने से ठीक एक दिन पहले यानी कि 26 मार्च को राज्य  निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है.

चार चरणों में होगा मतदान

सूबे में चार चरणों में पंचायत चुनाव सम्पन्न होगा.
प्रथम चरण का मतदान 15 अप्रैल को होगा, द्वितीय चरण का मतदान 19 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल और चौथे एवं आखिरी चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

प्रथम चरण में शामिल जनपदों के नाम :-


सहारनपुर,ग़ाज़ियाबाद,रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुरनगर,झांसी,महोबा,प्रयागराज,रायबरेली,हरदोई,अयोध्या,श्रावस्ती,संतकबीरनगर,गोरखपुर,जौनपुर और भदोही.

दूसरे चरण में शामिल जिलें :

मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, वाराणसी और आजमगढ़.

तीसरे चरण में इन जनपदों को किया गया है शामिल:-

शामली, मेरठ, मुरादाबाद, कासगंज, पीलीभीत, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अमेठी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर और बलिया.

इन जनपदों में अंतिम और चौथे चरण में होना है मतदान:-

बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़ मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, कुशीनगर, बस्ती, गाजीपुर, सोनभद्र और मऊ.

इस तारीख़ को एकसाथ आएगा परिणाम

आप को बता दें कि सूबे में चुनाव भले ही अलग- अलग चरणों और तारीख़ों को सम्पन्न होंगे लेकिन पंचायत चुनाव का रिजल्ट सभी जिलों में 2 मई को ही एक ही दिन घोषित किया जाएगा.





Post a Comment

0 Comments