हम पार्टी प्रमुख जीतनराम मांझी नहीं बनेंगे मंत्री, कांग्रेस विधायकों को दी ये सलाह

 


पटना. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत  मिल चुका है. नीतीश कुमार जल्द ही सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. खबर ये है कि महागठबंधन से निकलकर चुनाव से ठीक पहले एनडीए में शामिल हुए हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतनराम मांझी अपनी पार्टी के चार नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा पार्टी विधायक दल के नेता चुने गए हैं.

आपको बता दें कि जीतनराम मांझी हम पार्टी से एकमात्र विधायक थे. पार्टी द्वारा 2020 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने से अब हम पार्टी के विधायकों की संख्या  मौजूदा समय में 4 हो गई है.

 बिहार के सियासी गलियारों में कयास लगाए जा रहे थे कि जीतनराम मांझी नीतीश मंत्रिमंडल में  शामिल होंगे लेकिन जीतनराम मांझी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्रिमंडल में शामिल होने से इंकार कर दिया है.इसके साथ ही जीतनराम मांझी ने कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों को राज्य की बेहतरी के लिए एनडीए में शामिल होने कि सलाह भी दी.

आपको बता दें कि 1980 में राजनीति में कदम रखने वाले जीतनराम मांझी कांग्रेस के रास्ते होते हुए जदयू में शामिल होने के बाद जीतन राम मांझी ने हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा का गठन किया था. जीतनराम मांझी की हम पार्टी वर्तमान में एनडीए का हिस्सा है. चुनाव से ठीक पहले मांझी महागठबंधन छोड़कर एनडीए में शामिल हो गए थे.

Post a Comment

0 Comments