प्रियंका गाँधी ने एक बार फिर योगी सरकार को घेरा, कहा- किसान को सही दाम दिलाए वरना कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।"

 


लखनऊ. उत्तर प्रदेश में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सूबे की योगी के खिलाफ एक बार फिर कोंग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने मोर्चा खोला है. प्रियंका हर एक मुद्दे पर योगी सरकार को घेरने से नहीं चुकती हैं. इस बार उन्होंने किसानों के मुद्दे को उठाते हुए सरकार को घेरा है. उन्होंने ट्विटर  पर लिखा, उप्र के धान किसान बेहद परेशान हैं। धान की खरीद बहुत कम हो रही है। जो थोड़ी सी खरीद हो रही है उसमें रु 1200 से भी कम रेट मिल रहा है। यही धान कांग्रेस सरकार में रु 3,500 तक बिका था। नमी के नाम पर किसानों का शोषण हो रहा है। शायद पहली बार ऐसा है कि धान गेंहू से सस्ता बिक रहा है."

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, ..ऐसे में तो किसान की लागत भी नहीं निकलेगी। किसान अगली फसल कैसे लगाएगा? बिजली बिल में लूट चल ही रही है। मजबूरन किसान कर्ज के जाल में फँसता जाएगा। उप्र सरकार तुरंत इसमें हस्तक्षेप कर किसान को सही दाम दिलाए वरना कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।"

जाहिर है कि धान की खरीद के बाजरे में उत्तर प्रदेश के  कई जगहों से काम कीमत पर धान की बिक्री की ख़बरें सामने आ रहीं हैवहीँ दूसरी तरफ सरकारी केंद्रों पर धान बेचने में किसानों को काफी दिक्क़तें झेलनी पद रहीं हैं. यदि धान बिक भी जाता है तो उन्हें उनकी फसल का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है. 


Post a Comment

0 Comments