वैशाली में जिंदा जलाई गई युवती को लेकर राहुल गांधी ने नीतीश पर साधा निशाना, कही ये बात

 



कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर बिहार सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने बिहार के वैशाली में एक युवती को जिंदा जलाने के मामले को लेकर सीएम नितीश को निशाने पर लिया है.

राहुल गांधी ने बीते दिनों बिहार में जिंदा जलाई गई युवती के प्रकरण को सरकार द्वारा चुनाव के मद्देनजर दबाए जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा सुशासन बाबू ने बिहार के मतदाताओं को बरगलाने के लिए इस मुद्दे को दबाए रखा.

राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर एक अख़बार की कटिंग को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा,किसका अपराध ज़्यादा ख़तरनाक है- जिसने ये अमानवीय कर्म किया? या जिसने चुनावी फ़ायदे के लिए इसे छुपाया ताकि इस कुशासन पर अपने झूठे 'सुशासन' की नींव रख सके?



गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और उनका रिजल्ट भी आ चुका है. बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार सीएम पद की जिम्मेदारी संभाल रहें हैं. दूसरी तरफ महागठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी को खराब प्रदर्शन के लिए लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है. लोगों के बीच कयास ये भी लगाया जा रहें कि राहुल गांधी का चुनाव में प्रचार न करना महागठबंधन को भारी पड़ गया है.

Post a Comment

0 Comments