गोसाईगंज : मासूम का अपहरण करने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में, बच्चा सकुशल बरामद

 

                           

गोसाईगंज के जल्ला बाद से बीते शनिवार को बच्चे को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले शातिर युवक मटरू को पुलिस ने काफी सूझबूझ दिखाते हुए बीते दिन शाम 7.30 बजे तेलीबाग क्षेत्र  से गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है.

शनिवार की है घटना 

आपको बता दें कि  मासूम स्वातिक ( रूपेश) का अपहरण करने वाला युवक बच्चे का रिश्ते में मौसा है. जिसने 4 साल के मासूम को  सिंघाड़ा दिलाने के बहाने खेत से उठाया और फिर अपने साथ ले गया.  बच्चे के साथ मौजूद अन्य बच्चो ने जब इसकी जानकारी घरवालों को दी तो परिजनों ने तत्काल थाने जाकर मामला दर्ज़ कराया.

पुलिस की सूझबूझ से मिली सफलता

मामला संज्ञान में आते ही गोसाईगंज कोतवाली की पुलिस मासूम कि तलाश कर रही थी.कई जगहों पर दबिश भी. इसी बीच पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी के रिश्तेदारों को मदद से आरोपी को तेलीबाग क्षेत्र से दबोच लिया. 






Post a Comment

1 Comments

  1. Apaharan Karne Wale Kabhi photo dalo sab log Dekhe to sale ko

    ReplyDelete