सिंघाड़ा दिलाने के बहाने मौसा ने किया मासूम का अपहरण, तलाश जारी

 



राजधानी के गोसाईगंज थानांतर्गत स्थित  जल्लाबाद से बीते शनिवार को दोपहर लगभग 2.30 बजे एक चार साल के बच्चे का उसके मौसा ने सिंघाड़ा दिलाने के बहाने खेत से अपहरण कर लिया. मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने घरवालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने बच्चे की खोजबीन शुरू की. काफी तलाश करने के बाद मासूम का कोई सुराग नहीं लगा है. उन्होंने कोतवाली पहुंचकर बच्चे के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस भी मासूम कि तलाश में लगी हुई है. लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लग सकी है.

अपहरण कि की वारदातों को से चुका है मटरू

अपहरणकर्ता मटरू कासिमपुर बिरूहा का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक इसके पहले भी मटरू अपहरण की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. वो अपने गांव में न रहकर किराए पर कमरे लेकर रहता है. और वहीं से अपहरण, लूट  जैसी तमाम घटनाओं को अंजाम देता है. इसके बाद कमरा बदल देता है.

मासूम के परिजनों ने जब अपहरणकर्ता मटरू से संपर्क किया तो उसने परिजनों को बरगलाने के लिए कहा कि पहले मेरी गुमशुदा पत्नी को ढूंढकर लाओ तब बच्चे को दूंगा. इसके बाद से उसने अपना फोन बंद कर लिया है. दूसरी तरफ बच्चे कि तलाश कर रहें परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है.


Post a Comment

0 Comments