File photo


नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी आज यानी की गुरुवार को किसानों के मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. पार्टी के सांसद के. सुरेश के मुताबिक राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी गुरुवार को सुबह 10.45 बजे से विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक प्रदर्शन करेंगे. प्रदर्शन के बाद श्री गांधी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर उन्हें किसानों के कृषि सुधार कानून के विरोध को लेकर एक मेमोरंडम देने के बाद उनसे किसानों के मामले में हस्तक्षेप करने के लिए अनुरोध करेंगे.

राष्ट्रपति को सौंपेंगे 2 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर वाला मेमोरंडम

कांग्रेस पार्टी के सांसद के. सुरेश ने ANI से बातचीत के दौरान बताया कि राहुल गांधी पहले भी किसानों के मुद्दे पर राष्ट्रपति से मिलकर मेमोरंडम दिया था जिसपर राष्ट्रपति की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है. इसलिए गुरुवार को पार्टी सांसदों के साथ राहुल गांधी  विजयचौक से राष्ट्रपति भवन तक प्रदर्शन करते हुए जाएंगे. इसके बाद राष्ट्रपति को दो करोड़ लोगों वाले मेमोरंडम को राष्ट्रपति को देंगे.

इन कानूनों को रद्द करवाने के लिए डटे हैं किसान

आपको बता दें कि बीते माह की 26 तारीख से लगातार देश के विभिन्न हिस्सों से आए किसान दिल्ली - हरियाणा बॉर्डर सहित अन्य जगहों पर केंद्र सरकार द्वारा लाए तीन कृषि कानूनों  -  कृषि उपज व्यापार एवं वाणिज्य ( संवर्धन एवं सरलीकरण), कृषि (सशक्तीकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन कृषि सेवा करार विधेयक 2020, और आवश्यक वस्तु अधिनियम 2020 को रद्द करने के लिए प्रदर्शन कर रहें हैं. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक इस आंदोलन में अब तक 20 से अधिक किसानों कि प्रदर्शन के दौरान अलग - अलग वजहों से जानें जा चुकी हैं