LUCKNOW : जनपद लखनऊ के थाना गोसाईगंज से वाहन चोरी की एक घटना सामने आई है। जहां बेखौफ चोरों ने बारात में गए एक शख्स की मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पीड़ित ने चोरी की इस वारदात की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। पीड़ित सियाराम (38) पुत्र पुनवासी के अनुसार वह ग्राम जलालाबाद का रहने वाला है और गांव से ही दिनांक 27-01- 2022 को गोसाईगंज स्थिति सदरापुर बारात में गया था। जहां पर उसकी मोटरसाइकिल UP-32 GA-3843 लगभग 9:00 अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर ली गई।
कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी
पीड़ित सियाराम गांव से ही राजेश पुत्र रामदास की बारात गया सदरापुर गया था। जहां पर पीड़ित सियाराम ने बाइक खड़ी कर दी। मगर जब कुछ समय बाद देखा तो बाइक अपने स्थान पर नहीं थी। ऐसे में पीड़ित ने मोटरसाइकिल को खोजने का प्रयास किया मगर सफलता हाथ नहीं लगी।अब पीड़ित सियाराम ने बाइक चोरी की प्राथमिकी गोसाईगंज कोतवाली में दर्ज कराई है। जहां पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
गौरतलब है कि गोसाईगंज क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। उचित कार्रवाई ना होने के अभाव में वाहन चोरों के हौसले आए दिन बुलंद होते जा रहे हैं। फिलहाल गोसाईगंज पुलिस ने पीड़ित की प्राथमिकी दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।
0 Comments