31 मार्च तक पंचायत चुनाव संपन्न कराने का लक्ष्य, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

 



कोरोनावायरस के कारण 2020 में बहुत सारी चीज़ें आगे पीछे हुईं हैं. इसी क्रम में यूपी पंचायत चुनाव होने में भी देरी हुई है. लेकिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 31 मार्च तक पंचायत चुनाव संपन्न कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. वहीं सीएम के निर्देश के बाद पंचायतीराज विभाग में चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज़ हो गई है. बहरहाल अभी वोटर लिस्ट दुरुस्त करने जा काम जोरों से चल रहा है.

परिसीमन का कार्य जोरों पर

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि वोटर लिस्ट जा पुनरीक्षण के अलावा सूबे के 4 जनपदों में पचायतों के पूर्ण परिसीमन और 49 जिलों के आंशिक परिसीमन का काम सिलसिलेवार ढंग से जारी है.

25 दिसंबर की मध्यरात्रि से भंग होगी ग्राम पंचायतें

गौरतलब है कि आगामी 25 तारीख की मध्यरात्रि से सूबे की सभी ग्राम पंचायतें भंग कर दी जाएंगी. सीएम के निर्देश के बाद सम्बन्धित अधिकारियों ने चुनाव संबंधी कार्य में और तेजी लाने की बात कही हैं। सीएम के निर्देशानुसार 31 मार्च तक पंचायत चुनाव संपन्न कराने की संभावना है.

25 के बाद नए कार्यों को भी मंजूरी नहीं

आपको बता दें कि पिछले पंचायत चुनाव यानी की 2015 में अधिकतर जगह पंचायत प्रतिनिधियों को 25 दिसंबर को शपथ दिलाई गई थी. ऐसे में 25 दिसंबर की आधी रात से सभी जगह  पंचायतें भंग मानी जाएगी और पंचायतों में शुरू होने वाले सभी नए कामों पर रोक लग जाएगी.


Post a Comment

0 Comments