गोसाईगंज."मिशन प्रेरणा" के अन्तर्गत पहाड़नगर टिकरिया स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र/ छात्राओं के अभिभावकों को पाठ्य पुस्तक अधिकारी श्याम किशोर तिवारी ने अपने हाथो से प्रेरणा सूची/ प्रेरणा तालिका वितरित की. इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी गण भी उपस्थित रहे.
मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्याम किशोर तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर की. इस दौरान मंच पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निशा, शिक्षिका नंदिनी, शिक्षिका कुसुम व सुमन उपस्थित रहीं.
स्वेटर, कॉपी - पेन किए वितरित
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का पूरी तरह पालन करते हुए बच्चों के अभिभावकों को स्वेटर पेन कॉपी भी पाठ्य पुस्तक अधिकारी श्याम किशोर तिवारी समेत अन्य अतिथियों द्वारा प्रदान की गई.
अभिभावकों को दी अहम जानकारियां
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र / छात्राओं के अभिभावकों मिशन प्रेरणा के तहत बच्चों को घर में पढ़ाने की बेसिक जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि बच्चों को कैसे पढ़ाया जाना चाहिए. इसके अलावा आकाशवाणी और डीडी यूपी चैनल पर प्रतिदन विषयवार प्रसारित होने वाले शैक्षिक कार्यक्रमों को बच्चों को दिखाने की अपील भी की.




0 Comments