Sports desk. टीम इंडिया मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया में है. 27 नवम्बर से एकदिवसीय सीरीज का आगाज़ होना है. ऐसे में दोनों देशों के पूर्व क्रिकेटरों की बयानबाज़ी भी शुरू हो गई है. जो लाज़िमी भी है. भले ही क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है. लेकिन पूर्व क्रिकेटरों/ क्रिकेट एक्सपर्ट्स की भी राय भी महत्वपूर्ण होती है.
तेज़ी के मामले में मुकाबला 50 -50 का होगा
इसी क्रम में टीम इंडिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज जहीर ने एक स्पोर्ट्स चैनल्स से बातचीत में कहा है कि मैच जीतने में बॉलर्स की अहम भूमिका होगी. क्योंकि दोनों टीमों के स्क्वाड में वर्ल्ड के दिग्गज पेस मौजूद है. इंडिया के पास मोहम्मद शमी और बुमराह हैं तो ऑस्ट्रेलिया भी पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क के दम पर इंडियन बैट्समैन को परेशान कर सकती है.
ऑस्ट्रेलिया पिचों में तेज़ी और उछाल
जाहिर खान ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर तेज़ी और उछाल हमेशा देखने को मिलता है. कंगारुओं के यहां विकेट पर मौजूद तेज़ी हमेशा मुकाबले में अंतर पैदा करती है. इसलिए मेरा मानना है कि दोनों टीमों के गेंदबाज सीरीज के प्रत्येक मुकाबले में फ़र्क पैदा करके मैच अपनी टीम को जिताएंगे.
स्मिथ वार्नर से रहना होगा सावधान
जहीर ने बैटिंग पर बात करते हुए कहा की। टीम इंडिया के बोलर्स को स्मिथ और वार्नर के सामने काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है. इसके अतिरिक्त उन्होंने किसी भी टीम के सीरीज जीतने पर कहा कि दोनों में से कोई भी दावेदार नहीं. जो अच्छा खेलेगा सिरीज़ अपने नाम करेगा..

0 Comments