बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू बीजेपी, और अन्य छोटे दलों को मिलाकर बनाया गया एनडीए ने सभी एग्जिट पोल्स को गलत साबित करते हुए सरकार बना ली है. शपथ ग्रहण भी हो गया वो भी बिल्कुल सकुशल. लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे मेवालाल को शिक्षा विभाग की कमान सौंपना नीतीश सरकार के गले कि फांस बन गया. काफी हो हल्का मचने के बाद मेवालाल ने नीतीश से मिलकर इस्तीफा दे दिया है. इसपर राजद खेमे में खुशी की लहर है. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को राजद अपनी जीत बता रहा है.
अपनी खुशी का इजहार करते हुए तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा,मा. मुख्यमंत्री जी, जनादेश के माध्यम से बिहार ने हमें एक आदेश दिया है कि आपकी भ्रष्ट नीति, नीयत और नियम के खिलाफ आपको आगाह करते रहें। महज एक इस्तीफे से बात नहीं बनेगी। अभी तो 19 लाख नौकरी,संविदा और समान काम-समान वेतन जैसे अनेकों जन सरोकार के मुद्दों पर मिलेंगे। जय बिहार,जय हिन्द
दूसरी तरफ तेजस्वी के भाई तेज प्रताप यादव ने भी ट्वीट करते हुए लिखा,जियो मेरे खिलाड़ी, पहली बॉल में ही मज़बूत विकेट को “Back to pavilion” कर दिया।👍
#Mewa.
गौरतलब है कि बिहार में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद एनडीए सरकार की परेशानियां बढ़ गई. विपक्ष भी लगातार एनडीए को घेरने की कोशिश में लगा हुआ है. मेवालाल के इस्तीफा देने के बाद नीतीश ने कैबिनेट में भवन निर्माण और समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी पाने वाले अशोक चौधरी को शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है.



0 Comments