...तो इसलिए सुदीप त्यागी ने किया था संन्यास का ऐलान, वजह आई सामने Cricket

 


Cricket connect : महज 3 दिनों पहले इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सुदीप त्यागी के संन्यास लेने की वजह भी सामने आ गई है. लाइमलाइट से दूर सुदीप त्यागी ने अपना आखिरी एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ फरवरी सन् 2010 में खेला था. 

सोशल साइट्स पर चल रही अटकलों पर विराम

33 साल के राइट आर्म फास्ट बोलर्स सुदीप त्यागी संन्यास लेने के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए थे. लेकिन श्रीलंका प्रीमियर लीग में उनके हिस्सा लेने पहुंचते ही सारी अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया है. 

बीसीसीआई से एनओसी लेना जरूरी

दुनिया की किसी भी क्रिकेट लीग में हिस्सा लेने के लिए बीसीसीआई से अनुमति लेनी जरूरी है. इसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के साथ संन्यास लेना भी आवश्यक है. शायद यही वजह रही कि जिससे पिछले 10 सालों से गुमनामी कि ज़िन्दगी गुज़ार रहे सुदीप त्यागी ने मौका देखते ही श्रीलंका प्रीमियर लीग में खेलने का अवसर झटक लिया.

गौरतलब है कि लीग का पहला मैच 26 नवम्बर को खेला जाना है लेकिन क्रिस गेल, लसित मलिंगा के अलावा अन्य कुछ बड़े क्रिकेटरों ने अपना इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है.


Post a Comment

0 Comments