आगरा. उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. अपराधी खुलेआम हत्या व लूटपाट जैसी घटनाओं को भी अंजाम देने में भी नहीं हिचक रहें हैं और न ही उनके अंदर कानून का खौफ बचा है. यूपी के आगरा में लूट के इरादे से घर में दाखिल हुए एक शख्स ने एक महिला डॉक्टर की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी व उसके दो बच्चों को भी घायल कर दिया है. महिला डॉक्टर के घायल बच्चों का इलाज हॉस्पिटल जारी है. दूसरी तरफ यूपी पुलिस ने लूट का सामान बरामद कर लिया है.
महिला डॉक्टर की हत्या( murder) को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सूबे की बीजेपी सरकार को निशाने पर लेटे हुए कानून व्यवस्था को सुधारने की नसीहत देते हुए ट्वीट किया,आगरा के एक व्यस्त रिहायशी इलाके में एक महिला डॉक्टर के घर में घुसकर गला रेतकर उसकी हत्या किये जाने की घटना से प्रदेश स्तब्ध है. भाजपा सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने व विपक्षियों को झूठे मुक़दमों में फँसाने में लगी है.
सरकार टीवी पर प्रचार की जगह, उप्र में अपराध पर विचार करे."
आगरा के कमला नगर इलाके का है मामला
महिला डॉक्टर को चाकू मारकर मौत के नींद सुलाने की ये घटना आगरा के कमला नगर थानाक्षेत्र की है. वारदात के समय डॉक्टर व उसके दो बच्चे एनिषा(8) और अद्वय भी थे. घटना के बाद महिला डॉक्टर निशा को अस्पताल में एडमिट कराया गया था जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी. जबकि उनके दोनों बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
मुठभेड़ में पुलिस की गोली का शिकार बना आरोपी
घटना कि जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल रिचार्ज कराने के बहाने आए युवक ने हत्या कि घटना को अंजाम दिया है. दूसरी तरफ पुलिस ने तत्काल हत्यारे युवक की तलाश शुरू कर दी. जिसमें पुलिस सफल भी हो गई. महिला डॉक्टर के हत्यारे शुभम नाम के आरोपी को पकड़ने के दौरान पुलिस की उससे मुठभेड़ भी हुई जिसमें उसके पैर में पुलिस की गोली लग गई. पुलिस की गोली का शिकार बने हत्यारोपी के पास से एक बैग मिला है जिसमें सोने चांदी के आभूषणों के साथ नकदी भी मिली है.


0 Comments