एनसीबी के जांच के दायरे में आई मशहूर कॉमेडियन, पति पर भी ड्रग सेवन का लगा आरोप

 



बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह की मौत को लगभग 6 महीने हो गए हैं लेकिन उनकी मौत के पीछे ड्रग एंगल की बात सामने आने के बाद ड्रग नारकोटिक्स ब्यूरो की जांच का दायरे में कई बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्रियां आ चुकी हैं. इसी क्रम में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार सुबह फेमस कॉमेडियन भारती के घर छापा नारा है.

आपको बता दें कि भारती के अलावा उनके पति हर्ष पर भी ड्रग लेने के आरोप लगे हैं. इसके पहले नवम्बर माह की शुरुआत में एक्टर अर्जुन रामपाल से भी एनसीबी ने दो बार में उनको दफ्तर बुलाकर 14 घंटे तक पूछताछ की थी. ड्रग्स के केस में अर्जुन की दोस्त गैब्रिएला देमेट्राइड्स से एनसीबी ने दो दिनों में 6-6 घंटे पूछताछ की थी. एनसीबी गैब्रिएला के भाई को पहले ही अरेस्ट कर चुकी है.

गौरतलब है कि एनसीबी पूछताछ के बाद अभिनेता के घर से प्रतिबंधित मेडिसन मिलने के सवाल पर अर्जुन ने बताया कि ये दवाइयां उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर ली थी. जिसका पर्चा उन्होंने एनसीबी को उपलब्ध करा दिया है.



Post a Comment

0 Comments