न्यायालय पर टिप्पणी करने पर कुणाल कामरा के ऊपर कोर्ट की अवमानना का केस चलाने की अनुमति

 


स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर कोर्ट की अवमानना का केस चलाने की अनुमति अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने दी है. उधर, कॉमेडियन कुणाल कामरा अपने किए ट्वीट पर कायम हैं. उन्होंने कहा कि वे न ही माफी मागेंगे और न ही अपने ट्वीट्स डिलीट करेंगे.



कुणाल कामरा ने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को लिखे पत्र में कहा है कि मेरे द्वारा किए गए ट्वीट्स को कोर्ट की अवमानना के रूप में देखा गया. जबकि मैंने ये ट्वीट शीर्ष न्यायालय के पक्षपात पूर्ण रवैए को लेकर किए हैं. उन्होंने अपने में लिखा, अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने दी.

क्या है पूरा मामला

बीते बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने अर्णब को तुरंत जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया था जिस पर स्टैंडअप कामेडियन कुणाल कामरा ने प्रतिक्रिया देते हुए अर्णब गोस्वामी को लेकर शीर्ष न्यायालय पर कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी. जिसे लेकर अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को आठ से अधिक लोगों ने पत्र लिखकर कुणाल कामरा के खिलाफ  अवमानना की कारवाई करने की मांग की थी.



Post a Comment

0 Comments