पिछले कुछ महीनों से बॉलीवुड ड्रग्स को लेकर काफी चर्चा में रहा है. काफी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को पूछताछ के लिए बुलाया गया. ड्रग्स के मामले में अभिनेत्री रिया को जेल भी जाना पड़ा था. ड्रग्स के एक मामले में ड्रग नारकोटिक्स ब्यूरो ने बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल से आज तकरीबन 7 घंटे तक कड़ी पूछताछ की.
एनसीबी ऑफिस से बाहर निकलने के बाद अभिनेता ने कहा ड्रग्स से उनका बिल्कुल भी लेना - देना नहीं है. उन्हें बदनाम किया जा रहा है . उनके कुछ सहयोगियों को भी अरेस्ट किया गया है. उनसे भी पूछताछ अभी जा रही है.
आपको बता दें कि अभिनेता अर्जुन सुबह लगभग 11 बजे एनसीबी के ऑफिस पहुंचे. एनसीबी ने उनसे 7 घंटे की पूछताछ के दौरान ड्रग्स से जुड़े तमाम तरह के सवाल करने के बाद उन्हें शाम 6 बजे छोड़ दिया है. अभिनेता के घर से प्रतिबंधित मेडिसन मिलने के सवाल पर अर्जुन ने बताया कि ये दवाइयां उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर ली थी. जिसका पर्चा उन्होंने एनसीबी को उपलब्ध करा दिया है.

0 Comments