यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा, अगर 2022 में यूपी में उनकी सरकार बनती है तो चाचा शिवपाल सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया जायेगा. इसी के साथ उन्होंने गठबंधन के फैसले पर कहा कि सपा 2022 के चुनाव में किसी बड़े दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी हालांकि, छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन के रास्ते खुले हुए हैं. इसके साथ अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल की पार्टी को अपनी पार्टी में मिलाने के संकेत भी दिए हैं.
आपको बता दें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ये ऐलान इटावा में किए. और इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश के सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी. इटावा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बसपा के जितेंद्र सिंह दोहरे, राघवेन्द्र गौतम, लखन सिंह जाटव समेत तमाम बीएसपी नेता सपा में शामिल हुए.
पत्रकार वार्ता के दौरान। एक पार्टी कार्यकर्ता के सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन के साथ धोखा हुए है. बीजेपी ने लोकतंत्र को किनारे करते हुए बिहारवासियों के साथ छल किया है.

0 Comments