पटाखा फटने से रीता बहुगुणा जोशी की पोती की इलाज के दौरान मौत, परिवार सदमे में

 


भारतीय जनता पार्टी की नेता व सांसद रीता बहुगुणा जोशी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी 6 साल की पोती की पटाखा जलाते समय झुलसने से अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है. चिकित्सकों के मुताबिक रीता बहुगुणा की पोती करीब 60 फीसदी तक झुलस गई थी. जिसका इलाज प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. उसकी नाजुक हालत को देखते हुए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली इलाज के लिए भेजा जाना था. 

लेकिन उसने इलाज के दौरान ही दम तोड दिया. बच्ची की मौत से रीता बहुगुणा के घर मातम का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार बच्ची दीवाली के अवसर पर बछो के साथ घर के बाहर खेल रही थी इसी दौरान पटाखा फटने से 6 वर्षीय किया जोशी गंभीर रूप से झुलस गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. कुछ दिनों पहले साल की मासूम कोरोनावायरस को मात दे चुकी थी. 

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले रीता बहुगुणा जोशी समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने कोरोनावायरस से जंग जीती थी. इसके कुछ दिनों बाद ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. हादसे कि ख़बर सुनकर सीएम योगी व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रीता बहुगुणा जोशी को ढांढस बंधाया.

Post a Comment

0 Comments