कैप्टन - टिम पेन
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कैप्टन टिम पेन ने प्लेइंग इलेवन को लेकर एक अहम बयान दिया है. वे खराब फार्म से जूझ रहे बर्नस से ही पारी का आगाज करना चाहते हैं. वे चाहते है डेविड वॉर्नर के साथ जो बर्न ही ओपनिंग करें. उधर विल पुकोवस्की ने शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में लगातार दो दोहरे शतक जड़कर ओपनिंग की दावेदारी मजबूत कर चुके हैं.
बर्न को खिलाने के मूड में पेन
Jo Burnsटिम पेन के मुताबिक, जो बर्नस ने पिछले साल काफी उम्दा प्रदर्शन किया था. उन्होंने बीते साल टीम को बेहतर शुरुआत दिलाई थी. उनका औसत भी 40 के आसपास का है. मेरे अनुसार वार्नर के साथ जो बर्न को ही पारी की शुरूआत करनी चाहिए.
पूर्व खिलाड़ियों ने की विल पूकोवस्की की वकालत
Vil pukovaskiलेकिन उधर, टीम पेन से उलट पूर्व खिलाड़ियों ने शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले विल पुकोवस्की को अंतिम ग्यारह में शामिल करने की बात कहते हुए उनका समर्थन किया है. लेकिन पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज ने एक चैनल से बातचीत से बातचीत के दौरान कहा कि ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता एक बार फिर से जो बर्न पर ही भरोसा जता सकते हैं ऐसे में विल पुकोविस्की को बाहर बैठना पड़ सकता है.
टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम इस प्रकार है : टिम पेन ( कैप्टन),डेविड वार्नर,स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन,सीन एबाट, जो बर्न, ट्रेविस हेड,जोश हेजलवुड, मारनस लबुशने,मिचेल नेसर,नाथन लियोन,विल पुकोवास्की, जेम्स पेटिंसन और मिशेल स्टार्क.



0 Comments