लंका प्रीमियर लीग में शिरकत करने श्रीलंका पहुंचा ये पूर्व भारतीय क्रिकेटर, ट्विटर पोस्ट के जरिए दी जानकारी

 




Cricket connect : इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके इरफान पठान एक बार फिर से मैदान में गेंद और बल्ले से जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. इरफान 21 नवम्बर से श्रीलंका में खेले जाने वाले लंका प्रीमियर लीग में कैंडी टस्कर्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे. इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक ट्विटर पोस्ट के जरिए दी.

इरफान ने अपनी पोस्ट में लिखा,# LPLT20 में श्रीलंका इस नई यात्रा की प्रतीक्षा में." इस पोस्ट में डाली गई तस्वीर में को अपने बेटे के साथ नज़र आ रहें हैं.



गौरतलब है कि 21 नवम्बर से लंका प्रीमियर लीग का आगाज़ होना है. इस टूर्नामेंट में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे. एलपीएल के सभी मुकाबले महिंद्रा राजपक्षे अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान और पलेकल स्टेडियम में होंगे.

आपको बता दें कि लंका प्रीमियर लीग को लेकर श्रीलंका के मुख्य कोच मिकी आर्थर का मानना है कि इस टूर्नामेंट के आयोजन से श्रीलंकाई युवाओं को क्रिकेट की बारीकियां सीखने में मदद मिलेगी. 

Post a Comment

0 Comments