उत्तर प्रदेश में महिलाएं लड़कियां बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं. महिलाओं लड़कियों से अपराध कि घटनाओं से अख़बार के पन्ने भरे पड़े हैं लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. महिलाओं से जुड़ी घटना की ख़बर को ट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता व राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने लिखा,आदित्यनाथ जी के राज में बेटियों को न्याय की उम्मीद नही वो आत्महत्त्या कर लेती हैं भाई विरोध करता है तो उसकी हत्या हो जाती है
“भैया दूज का त्योहार आ रहा है हम सब हर्षोल्लास के साथ मनायेंगे लेकिन ज़रा उस परिवार की सोचिये जहाँ न भाई बचा न बहन” https://t.co/bBZbyS6Rq6
जो ख़बर संजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर शेयर कि है उसके मुताबिक, बुलंदशहर के खत्रीबाडा में बहन के साथ कुछ दिनों पहले हुई छेड़खानी से आहत होकर युवती ने सुसाइड कर लिया था. मामले के आरोपी उसके भाई द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने के कारण उसे भी परेशान करते थे. बीते गुरुवार को आरोपितों ने उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी.
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं ये खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहें हैं. आप नेता संजय सिंह समय समय पर प्रदेश कि बीजेपी सरकार पर महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध को लेकर हमलावर होते रहते हैं. इसी क्रम में उन्होंने आज ट्वीट कर बुलंदशहर की घटना को लेकर सूबे कि बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया.


0 Comments