पीएम ने नीतीश को ट्वीट कर दी शुभकामनाएं, हरसंभव मदद का किया ऐलान

 



पटना स्थित राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. नीतीश के साथ 14 अन्य सदस्यों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई.



शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर नीतीश को बिहार की कमान संभालने के लिए शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया. पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा,बिहार के सीएम के रूप में शपथ लेने पर @ नीतीशकुमार जी को बधाई।  मैं उन सभी को भी बधाई देता हूं जिन्होंने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।  बिहार की प्रगति के लिए एनडीए परिवार मिलकर काम करेगा।  मैं बिहार के कल्याण के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन देता हूं।"



तार किशोर और रेनू  होंगी नीतीश के डिप्टी

आपको बता दें कि बीजेपी का प्रदर्शन इस बार के विधानसभा चुनाव में जदयू से बेहतर रहा था. इसी कारण से बीजेपी कोटे से दो लोगों को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. तार किशोर और रेणु देवी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. सुशील कुमार मोदी को इस बार बीजेपी ने डिप्टी सीएम नहीं बनाया.

इन्हें मिली मंत्रिमंडल में जगह

इनके अलावा भाजपा से जीवेश मिश्रा, रामप्रीत पासवान,मंगल पांडे,रामसूरत राय और अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है. वहीं, जदयू कोटे से विजय चौधरी,अशोक चौधरी,शीला मंडल,मेवालाल चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव। हम पार्टी से संतोष मांझी और वीआईपी पार्टी के मुकेश साहनी को भी एनडीए ने मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है.

Post a Comment

0 Comments