ड्रग्स मामला : रिया समेत किसी आरोपी को नहीं मिली जमानत, बोलें वकील - जा सकते हैं हाईकोर्ट

 

                                Pic Google


मुंबई . दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद एनसीबी ने बीते मंगलवार को रिया चक्रवर्ती को जेल भेज दिया था. रिया ने अपनी रिहाई के लिए एक विशेष अदालत में अपनी  जमानत याचिका दी थी जिसे नामंजूर कर दिया गया है. रिया अभी मुंबई कि भायखला जेल में बंद है.रिया और उसके भाई शाऊविक को अभी जेल में ही रहना होगा.

आदेश की प्रति का इंतज़ार

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका ख़ारिज होने पर उनके वकील सतीश मंशिंदे ने कहा कि हम एनडीपीएस कोर्ट के फैसले की कॉपी का मिलने का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि वे इस मामले को लेकर समीक्षा करेंगे और हाईकोर्ट भी जा सकते हैं.

अभी सभी रहेंगे जेल में

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स का खुलासा होने के बाद एनसीबी ने कड़ी पूछताछ की थी. और एनडीपीएस की धारा 27 के तहत केस दर्ज किया था. उसके बाद सेशन कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती उनके भाई शाउविक चक्रवर्ती, सुशांत के सहायक दीपेश सावंत और हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. विशेष अदालत द्वारा जमानत याचिका ठुकराए जाने के बाद रिया के वकील सतीश मंशिंडे ने कहा कि वे इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकते हैं.

Post a Comment

0 Comments