आईपीएल 2020 अपने अंतिम पड़ाव पर है. चार टीमें प्ले ऑफ में जगह बना चुकी हैं. इन चार टीमों में नंबर वन पर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस है. दूसरे पर दिल्ली कैपिटल्स, तीसरे स्थान पर कोहली कि रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु है जबकि चौथे स्थान पर बीते दिन मुंबई को 10 विकेट से मात देने वाली सनराइजर्स हैदराबाद है. हैदराबाद के हारने के बाद केकेआर के चांस बन सकते थे लेकिन डेविड वार्नर और रिद्धिमान साहा ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया.
आईपीएल की अंकतालिका लीग चरण के अंतिम मैच तक रोमांचक बनी रही लेकिन इन सब पर रोहित शर्मा की चोट भारी पड़ती दिख रही है. क्योंकि 27 नवम्बर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज कि किसी भी टीम में रोहित शर्मा को मौका नहीं दिया गया है. वजह है उनकी हैमस्ट्रिंग की चोट. लेकिन रोहित शर्मा बीते दिन के मुकाबले में मुंबई कि तरफ से 4 मैचों के बाद खेलने मैदान में उतरे।
रोहित के मैच खेलने को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि रोहित के लिए आईपीएल खेलना महत्वपूर्ण है या फिर देश के लिए खेलना. रोहित शर्मा को ये स्पष्ट करना चाहिए यदि उन्हें चोट है उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की जरूरत है.
आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर बीसीसीआई पर निशाना साध चुके हैं. उन्होंने पिछले दिनों कहा था किरोहित के प्रशंसकों को ये जानने का बिलकुल हक़ है कि रोहित शर्मा को टीम से बाहर क्यों रखा गया है. बोर्ड को रोहित को बाहर रखने की वजह बताने के साथ उनकी इंजरी की जानकारी भी साझा करनी चाहिए थी. गावस्कर के अलावा इंडिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ नेहरा ने भी कहा कि यदि रोहित शर्मा तो उन्हें आईपीएल के बचे मैचों में नहीं खेलना चाहिए।



0 Comments