विराट की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया को कमतर आंकने की गलती नहीं करेगी ऑस्ट्रेलिया : नाथन लियोन

 


टीम इंडिया आईपीएल खेलने के बाद सीधे ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है. 27 नवम्बर से दौरे कि शुरुआत होनी है. शुरू में वनडे सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद टी ट्वेंटी और फिर आखिरी में टेस्ट सिरीज़. ऑस्ट्रेलिया दौरे से टीम के कप्तान शुरुआती तीन टेस्ट से हट गए हैं जिस पर टिप्पणी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने कहा कि विराट कोहली का टेस्ट से हटना निराशाजनक है. नाथन लियोन का ये भी मानना है कि तीन टेस्ट से कोहली के हटने से ऑस्ट्रेलिया का पक्ष मजबूत नहीं होगा क्योंकि टीम इंडिया में कोहली के अलावा कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं.

टीम के कप्तान विराट कोहली एडिलेड टेस्ट के बाद भारत वापस लौट आएंगे. कोहली को बीसीसीआई ने पितृत्व अवकाश प्रदान करने की बात कही है. कोहली की पत्नी मां बनने वाली हैं और इस दौरान कोहली उनके साथ रहना चाहते हैं.

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों नाथन लियोन ने आगे कहा कि कोहली के जाने से उनको आउट करने के बेहद काम मौके मिलेंगे. इसके साथ ही लियोन का मानना है कि कोहली ऑस्ट्रलियाई बल्लेबाज स्मिथ और मार्नस लबुशाने के साथ के वर्ल्ड के सर्व श्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. इंडिया के पास आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अंजिक्य रहाणे जैसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं. कोहली की गैरमौजूदगी में भी टीम इंडिया से हमें कड़ी टक्कर मिलने कि उम्मीद है.

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 वनडे, 3 टी ट्वेंटी और 4 टेस्ट मैचों की सिरीज़ खेलेगी. पहला वनडे 27 नवम्बर से खेला जाएगा जबकि टेस्ट सीरीज की शुरुआत 17  दिसंबर से एडिलेड में होगी.

Post a Comment

0 Comments