भारत के लिए पहला विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान कपिल देव ने इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद एमएस धोनी के आईपीएल में खेलते रहने पर सवाल उठाते हुए कहा बिना प्रैक्टिस के बेहतर परफॉर्मंस करना आसान नहीं होगा. इस बार के आईपीएल में धोनी की अगुवाई वाली सीएसके बाहर हो गई है. ये पहला मौका है जब सीएसके लीग चरण से बाहर हुई है.
अबकी बार के आईपीएल में एमएस धोनी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने 14 मैचों में 116 की स्ट्राइक से महज 200 रन ही बनाए हैं. हालांकि, सीएसके ने अपने आखिरी मुकाबले में केकेआर को मात देकर अपने आईपीएल 2020 के सफर का अंत जीत से किया.
पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने एक चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि यदि धोनी को अच्छा प्रदर्शन करना है तो वे ज्यादा से ज्यादा घरेलू मैच खेलें. बिना मैच खेले बेहतर प्रदर्शन करना असम्भव होगा. कपिल के मुताबिक एमएस धोनी को अधिक से अधिक घरेलू टी ट्वेंटी मैच भी खेलने चाहिए।
आपको बता दें कि पिछले दिनों दिल जा दौरा पड़ने के कारण कपिल देव को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. जहां डॉक्टरों की टीम ने उनकी एंजियोप्लास्टी भी की थी. फिलहाल कपिल देव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी . इस समय वे अपने घर पर हैं.

0 Comments