बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : बिहार में आज 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. इस बीच पीएम नरेन्द्र मोदी ने बिहारवासियों से लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने के लिए ट्वीट के जरिए अपील कि है.
पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा,बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही मास्क जरूर पहनें।"
आपको बता दें कि आज बिहार के अलावा आज यानी की मंगलवार को उत्तर प्रदेश में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है. इन 7 सीटों पर कुल 88 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहें हैं. इन 7 सीटों के नतीजे आगामी 10 नवम्बर को आएंगे.


0 Comments