बिहार विधानसभा चुनाव की 71 सीटों पर आज यानी कि 28 अक्टूबर को सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है. इसी बीच जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने ट्वीट करके मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करते हुए उनकी जिम्मेदारी का अहसास दिलाते हुए ट्विटर पर लिखा,लोकतंत्र में मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है।बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 71 सीटों पर मतदान है। यदि आप इन क्षेत्रों के मतदाता हैं तो कृपया वोट के लिए समय जरूर निकालिए।आपका एक वोट बिहार में विकास की रफ्तार को जारी रखते हुए इसे एक विकसित प्रदेश बना सकता है।"
गौरतलब है कि इस बार के चुनाव में जदयू और भाजपा का गठबंधन यानी कि एनडीए तेजस्वी की पार्टी राजद और कांग्रेस समेत अन्य छोटे दलों के खिलाफ चुनावी मैदान में है. नीतीश कुमार आज पीएम मोदी के साथ दरभंगा की चुनावी रैली को संबोधित कर चुके हैं. जिसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दी है. पीएम मोदी भी एनडीए के लिए रैलियां कर वोट मांग रहें हैं.
आपको याद दिला दें कि एनडीए ने अपने संकल्प पत्र में बिहारवासियों से वादा किया है कि यदि उनकी सरकार बनती है तो सबको मुफ्त में कोरोनावायरस की वैक्सीन उपलब्ध कराएंगे. तो दूसरी तरह तेजस्वी यादव ने बिहार के युवाओं को दस लाख सरकारी नौकरियां देने को बात कहीं है.
आपको बता दें कि आज बिहार की 71 विधानसभा सीटों पर सीटों के लिए 2 करोड़ 14 लाख 84 हज़ार 787 लोग वोट डालेंगे।


0 Comments