कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व केरल के वायनाड से सांसद राहुल गाँधी इन दिनों पीएम मोदी को किसी न किसी मुद्दे के बहाने घेरते रहते हैं. इस बार उन्होंने एक वीडियों पोस्ट करते हुए. नरेंद्र मोदी को जमकर घेरा है. उन्होंने पीएम मोदी से सवाल किया कि ये कहाँ का न्याय है आप 8400 करोड़ का आलीशान हवाई जहाज आपके लिए मंगाया जाता है और जवान बिना बुलेट प्रूफ जैकेट के सीमा पर देश की रक्षा में तत्पर हैं.
उन्होंने ट्वीट करते हए लिखा, हमारे जवानों को नॉन-बुलेट प्रूफ़ ट्रकों में शहीद होने भेजा जा रहा है और PM के लिए 8400 करोड़ के हवाई जहाज़! क्या यह न्याय है?.
नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियों :
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1314757278222802944?s=19
राहुल गाँधी ने ट्रक में बैठे सैनिको के वीडियो को अपने ट्विटर अकॉउंट से शेयर किया, जिसमे जवान आपस में बात करते हुए दिखाई दे रहें हैं. उनमे से एक जवान कह रहा है कि नॉन बुलेट प्रूफ गाढ़ी में बैठकर हम लोग सुरक्षित नहीं हैं. यहाँ बुलेट प्रूफ गाड़ी में आदमी सुरक्षित नहीं है। हमारी जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. दूसरी तरफ सेना के अधिकारी बुलाते प्रूफ गाड़ी से चलते हैं. और जवानो को नान बुलेट प्रूफ गाड़ी में भेज दिया जाता है. राहुल गाँधी पिछले दिनों पंजाब और राजस्थान की किसान रैलियों में भी मोदी सरकार की नीतियों की जमकर खिंचाई कर चुके हैं.


0 Comments