पुजारी के परिजनों ने मांगे न पूरी होने तक शव जलाने से किया इंकार,राज्यसभा संसद मीणा ने की परिजनों से मुलाक़ात

 


बीते दिनों  राजस्थान के जनपद करौली के बुकना में हुई मंदिर के पुजारी की हत्या के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना  कर दिया है.  परिवार के साथ ग्रामीण भी डेट हुए हैं. वे भी मांग कर रहें हैं कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता मृतक पुजारी का अंतिम संस्कार किया जायेगा। पुजारी की हत्या के बाद से गॉंव में काफी संख्या में लोग इकठ्ठा हो रहें हैं.  

पुजारी के परिजनों और ग्रामीणों की मांग है कि 50 लाख रुपये और एक सरकारी नौकरी उनके परिजनों को दी जाये।  इसके अलावा वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग पर भी अड़े हुए हैं. पुजारी की हत्या हुए 3 दिन का समय बीत चूका है लेकिन परिजन लगातार अपनी मांगों पर डटे हुए हैं. इस वारदात के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है रहा है. बीते 7 अक्टूबर को पुजारी की हत्या हुई थी. 

वही, पुजारी के परिजनों से मुलाक़ात करने राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा बुकना गॉंव पहुंचे। इस दौरान किरोड़ी किरोड़ी लाल मीणा पुजारी के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके साथ ही उन्होंने काफी सख्त लहजे में इस वारदात की निंदा की. और राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के दर्द को नहीं समझ रही है. 

Post a Comment

0 Comments