आईपीएल 2020 का मैच नंबर 23 राजस्थान और दिल्ली कापिटल्स के बीच शाम 7.30 बजे से शारजाह में खेला जाएगा. लगातार दो मैच जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स ने पिछले तीनों मुकाबले गंवा दिए हैं जिससे उसकी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. ऐसी में दिल्ली के सामने चुनौती पेश कर पाना राजस्थान के लिए काफी मुश्किल होगा. जबकि दिल्ली टूर्नामेंट में शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन कर रही है दिल्ली ने अपने पांच मुकाबलों में से 4 में जीत दर्ज की है जबकि एक मैच में उसे भी हार का मुंह देखना पड़ा है.
शारजाह में लय में लौटना चाहेंगे रॉयल्स
टूर्नामेंट में सबसे अधिक छक्के वाली संजू सैमसन शुरुआत के दो मुकाबलों में अच्छा खेलने के बाद से लगातार फ्लॉप हो रहे हैं जिससे राजस्थान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. राजस्थान जो दो मुकाबले जीते हैं वह छोटे मैदान शारजाह में जीते हैं. दुबई और अबू धाबी जैसे बड़े ग्राउंड पर उसे हार का सामना करना पड़ा. आज का मुकाबला शारजाह में है. इसलिए राजस्थान एक बार फिर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी.
दिल्ली गेंद और बल्ले दोनों से कर रही है बेहतर
दूसरी तरफ दिल्ली का बैटिंग आर्डर जबरदस्त फॉर्म में है. ओपनिंग का जिम्मा संभालने वाले पृथ्वी शॉ पांच मैचों में 179 रन बना चुके हैं. दिल्ली के कैप्टन श्रेयस अय्यर भी 5 मैचों में 181 रन बनाए हैं. दिल्ली का गेंदबाजी विभाग भी राबादा की अगुवाई में बेहतर नजर आ रहा है. कागीसो रबड़ा अब तक पांच मैचों में 12 विकेट झटककर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं.
दोनों टीम इस प्रकार है :
दिल्ली कैपीटल्स : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, एस हेत्मेयर, ऋषभ पंत, एम स्टोइनीस, अक्षर पटेल, आर अश्विन, नार्जे,हर्षल पटेल और कागिसो रबाडा.
राजस्थान रॉयल्स : स्टीवन स्मिथ, संजू सैमसन, ज़ोस बटलर,यशस्वी जायसवाल,राहुल तेवतिया, एम लामौर, टॉम कुरेन, एस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी और जॉफ्रा आर्चर


0 Comments