लालू को मिली जमानत, लेकिन रहेंगे जेल में

 


चारा घोटाले में सजा काट रहे राजद प्रमुख लालू यादव को जमानत मिल गई है. ये जमानत उन्हें चाईबासा ट्रेज़री केस में मिली है.लेकिन लालू प्रसाद यादव अभी भी जेल में ही रहेंगे. इसके पीछे कारण ये है कि दुमका ट्रेज़री केस में सुनवाई पूरी नहीं हुई है.

आपको बता दें कि लालू यादव ने चाईबासा मामले में आधी सज़ा पूरी होने की बात कहते हुए जमानत याचिका डाली थी. जिसका विरोध करते हुए सीबीआई ने कहा कि लालू की आधी सज़ा पूरी होने में अभी 26 दिन का समय बचा है. इसके बाद कोर्ट ने मामले को नौ अक्टूबर तक स्थगित कर दिया था. कोर्ट ने आज चाईबासा केस में आधी सज़ा पूरी होने के आधार पर जमानत दे दी है.

दुमका केस में हैं सजायाफ्ता

जानकारों के मुताबिक उन्हें अभी भी जेल में रहना होगा क्योंकि लालू प्रसाद यादव पर चल रहे चारा घोटाले के दुमका केस में अभी आधी सजा कि अवधि पूरी नहीं हुई है . इस मामले में लालू सजायाफ्ता होने के कारण अभी वो जेल से बाहर नहीं निकल सकेंगे. लेकिन आगामी नवम्बर महीने में दुमका केस में भी  सजा की आधी अवधि पूरी हो जाएगी. इसके बाद इस मामले में भी लालू यादव की जमानत मंजूर हो सकती है.

रांची के अस्पताल में करा रहें हैं इलाज

गौरतलब है कि अभी लालू यादव रांची के रिम्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं. कहा ये जा रहा है कि बिहार चुनाव के से यदि लालू जेल से बाहर होते तो राजद के लिए काफी फायदेमंद होते .लेकिन चारा घोटाले के दुमका केस में जमानत नहीं मिलने के कारण उन्हें जेल में ही रहना होगा.




Post a Comment

0 Comments