मुकेश अंबानी लगातार 13 वें साल सबसे अमीर भारतीय, पूनावाला पहली बार टॉप टेन में

 

                     PC google ( मुकेश अंबानी)

               Pc Google ( सायरस पूनावाला)


रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पिछले 11 सालों से सबसे अमीर भारतीयों की सूची में नंबर 1 की पोजीशन पर बने हुए हैं. बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स द्वारा जारी की गई भारत के सबसे अमीर सौ लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी पहले स्थान पर काबिज हैं. खूब के अनुसार मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 88.7 अरब डॉलर है. 

महिलाओं में सावित्री जिंदल टॉप पर

महिलाओं की संपत्ति कि बात करें तो ओपी जिंदल ग्रुप की सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 6.6 अरब डॉलर है. लिस्ट में को 19 पायदान पर हैं. बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ 4.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 27 वें नंबर पर काबिज हैं. इनके अलावा एक और नाम है लीना तिवारी का  जो 3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 47 वें नंबर पर हैं.

दूसरी तरफ सीरम इंस्टीटयूट सायरस पूनावाला को पहली बार टॉप 10 में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. फॉर्ब्स मैगजीन के अनुसार पूनावाला की कुल संपत्ति 11.5 अरब डॉलर है. 11.5 अरब डॉलर के साथ सायरस पूनावाला अमीर व्यक्तियों की सूची में छठवें नंबर पर हैं. पूनावाला की सम्पत्ति 2019 में तकरीबन 9.1अरब डालर थी. और वे इस लिस्ट में 12 वें स्थान पर थे.


सबसे अमीर 10 भारतीय उद्योगपति


1.मुकेश अंबानी

2.गौतम अडानी

3.शिव नादर

4.राधा किशन दमानी

5. हिंदुजा ब्रदर्स

6. सायरस पूनावाला

7. पलोन जी मिस्त्री

8.उदय कोटक

9. गोदरेज फैमिली

10. लक्ष्मी मित्तल




Post a Comment

0 Comments