फिलहाल फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बीते दिनों जमानत मिल गई थी. रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी सुशांत सिंह मामले में ड्रग्स के एंगल के सामने आने के बाद हुई थी. इस मामले में रिया लगभग महीने भर जेल में रही थी. दूसरी तरफ बॉम्बे हाई कोर्ट आज सुशांत सिंह की दो बहनों की याचिका पर सुनवाई करेगी। इस याचिका द्वारा सुशांत की दोनों बहनों मीतू सिंह और प्रियंका सिंह उनके खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज़ कराई रिपोर्ट को रद्द करने की मांग की है.
आपको बता दें, 6 ऑक्टूबर को जस्टिस एम् एस कार्णिक और जस्टिस एसएस शिंदे की खंडपीठ में मामले से सम्बंधित याचिका पर गौर किया था. आज यानि कि 12 ऑक्टूबर को बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की दोनों बहनों और एक डॉक्टर के खिलाफ ये शिकायत दर्ज़ दर्ज़ कराई थी.
दोनों बहनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के अलावा कई आरोप
गौरतलब है सुशांत सिंह की मौत के बाद मीडिया में रिया चक्रवर्ती को लेकर तमाम तरह की बातें हो रही थी. जस्टिस फॉर सुशांत के कैम्पेन चल रहे थे. रिया पर ड्रग लेने के गंभीर आरोप भी लगे थे. सुशांत सिंह की दोनों बहने भी रिया को कसूरवार मान रही थी. लेकिन जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की दोनों बहनों प्रियंका सिंह और मीतू सिंह पर बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज़ कराई है. इसके अलावा दिल्ली के एक डॉक्टर पर भी मामला दर्ज़ कराया गया है.उनपर सुशांत सिंह की खातिर दवाइयां उपलब्ध करने का आरोप लगाया गया है. इन तीनो पर धोखेबाज़ी, आपराधिक षणयंत्र करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप रिया चक्रवर्ती द्वारा की गई एफआईआर में लगाया गया है।

0 Comments