दुबई। चेन्नई सुपर किंग्स में आईपीएल 2020 में अब तक खेले 7 मैचों में केवल 2 मैच ही अपने नाम कर पाई है. टूर्नामेंट लगभग आधा निकल चुका है. चेन्नई सुपर किंग्स अपने हिस्से के आधे मैच भी खेल चुकी है लेकिन उसे 2 मैचों में ही जीत का स्वाद मिला है. सीएसके अंक तालिका में भी नीचे से दूसरे स्थान पर है. यदि चेन्नई को टूर्नामेंट में बने रहना है तो बाकी के बचे मैचों में जीत दर्ज़ करनी होगी।
मध्यक्रम को दिखाना होगा दम
आज यानि यानि की मंगलवार के दिन हैदराबाद के खिलाफ पूरी टीम को अपना शानदार प्रदर्शन दिखाकर जीत दर्ज़ करनी होगी। और सीएसके के पास हैदराबाद से बदला चुकता करने का बेहतरीन मौका भी है. हैदराबाद के खिलाफ सीएसके को नजदीकी हार झेलनी पड़ी थी. हैदराबाद ने सीएसके को 7 रनों के अंतर से मात दे दी थी. चेन्नई सुपर किंग्स के शुरूआती बल्लेबाज़ अच्छा कर रहें हैं लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज़ों ने पूरी तरह से निराश किया है. खासकर केदार जादव ने. सीएसके ने पिछले मैच में जादव को बाहर कर दिया था. उनकी जगह जगदीशन को मौका दिया गया था. जिन्होंने सीएसके के लिए 33 रनों की सधी हुई पारी खेली थी. सीएसके को जीत की पटरी पर लाने के लिए उनके मध्यक्रम के बल्लेबाज़ों को पराक्रम दिखाना होगा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है :
सीएसके : एमएस धोनी (कप्तान ),शे न वाटसन , फाफ डु प्लेसिस, अम्बाती रायडू, जगदीशन, सैम करेन, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, कारण शर्मा , शार्दुल ठाकुर।
हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान ), जांय बेयरस्ट्रो, मनीष पांडेय, कैन विलियम्सन, प्रियं गर्ग, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, रशीद खान, संदीप शर्मा, टी नत्रजन और खलल अहमद।

0 Comments