फिल्म राधे की शूटिंग शुरू, सलमान ने इंस्टा पर फोटो शेयर कर के दी जानकारी

 




पिछले कई महीनों से बॉलीवुड पूरी मीडिया में छाया हुआ है. लेकिन कोरोनावायरस के कारण फिल्म जगत बिल्कुल ठप था. एहतियातों के साथ फिल्म इंडस्ट्री भी धीरे - धीरे  रफ्तार पकड़ती दिख रही है. केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक -5 के दिशानिर्देशों के बाद, फिल्मों शूटिंग की अनुमति मिल गई है.


सलमान खान ने अपने फैंस के इंतज़ार को खत्म करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म राधे कि शूटिंग शुरू कर दी है. सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें साफ दिख रहा है कि ये फोटो सलमान की आने वाले फिल्म राधे की शूटिंग के समय की है.



सलमान इस फोटो में ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहें हैं. उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, फिल्म के सेट पर लौटकर काफी अच्छा लग रहा है. सलमान की इस पोस्ट उनके फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं भी से रहें हैं.

Post a Comment

0 Comments