बिहार चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. सभी पार्टियां अपने अपने समीकरण बनाने में जुटी हुई हैं. तीन अक्टूबर को महागठबंधन ने सीटों को बंटवारा किया था. अब ख़बर ये है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपने कैंडिडेट्स कि पहली लिस्ट आज जारी कर सकती है.
बीते दिन यानी कि रविवार को इस बाबत पीएम मोदी कि मौजूदगी केंद्रीय चुनाव समिति की लंबी बैठक के बाद आज प्रत्याशियों के नामो का ऐलान होगा ऐसा संभव है.
बैठक में पीएम समेत अन्य बड़े नेता हुए थे शामिल
इस बैठक में पीएम नरेन्द्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, शाहनवाज हुसैन, बी एल संतोष, नित्यानंद राय, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए थे.
सीट बंटवारे को लेकर अलग हुए पुराने सहयोगी
सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी और लोजपा के बीच चली आ रही तकरार ने दोनों पार्टियों को अलग होने पर मजबूर कर दिया. लोजपा अब जदयू और बीजेपी संग एनडीए का हिस्सा नहीं है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि इस बार बिहार में एनडीए की राह मुश्किल होने वाली है.
हालांकि लोजपा बीजेपी से अलग नहीं हुई है. दोनों के बीच तय ये हुआ है कि जिस विधानसभा सीट से बीजेपी का प्रत्याशी मैदान में होगा लोजपा अपना कैंडिडेट उस सीट पर नहीं खड़ा करेगी.

0 Comments