हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद से उनके परिजनों से मिलने देश के तमाम नेता व अन्य संगठनों के लोग पहुंच रहें हैं. लेकिन पुलिस बल के द्वारा लोगों को बिना मिले ही लोगों को रास्ते से वापस कर दिया जा रहा है.
ख़बर ये है कि भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण अपने समर्थकों के साथ पीड़िता के परिजनों ने मुलाकात करने पहुंचे थे जिन्हें पुलिस ने कानून व्यवस्था बिगड़ने की बात कह कर रोक रहीं थीं. हालांकि, काफी विरोध के बाद पुलिस ने चंद्रशेखर को दस समर्थकों के साथ पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने की इजाजत दे दी थी.
अब इस मामले में यूपी पुलिस ने चंद्रशेखर समेत उसके करीब चार सौ समर्थकों पर धारा 188, धारा 144 के अन्तर्गत चंदपा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है. इसके अलावा पुलिस ने रालोद नेता व पूर्व सांसद जयंत चौधरी पर भी मुकदमा पंजीकृत किया है.
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने लगभग एक घंटे पीड़ित परिवार से मुलाकात की. चंद्रशेखर ने मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने की मांग के साथ पीड़िता के परिजनों को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने की भी मांग की है.

0 Comments