पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में दल लगातार एक - दूसरे पर बयानबाज़ी कर हावी होने की कोशिश कर रहें हैं. इसी बीच नितीश कुमार को अपने बयानों से जमकर खरी खोटी सुनाने वाले चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियों में चिराग पासवान अपने अपने पिता स्व. रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाये गए वीडियों की शूटिंग करते हुए नज़र आ रहें हैं.
इस वायरल वीडियों में चिराग पासवान अपने दिवंगत पिता की तस्वीर के सामने श्रद्धांजलि देने के लिए खड़े हुए हैं और कैमरामैन को निर्देश देते हुए दिखाई पड़ रहें हैं. इस दौरान वीडियों में चिराग पासवान आसपास मौजूद लोगों से हंसी ठिठौली करते हुए नज़र आ रहें हैं. वीडियो वायरल होने के बाद चिराग पासवान विपक्षियों के निशाने पर आ गए हैं.
कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने ट्विटर पर ये वीडियो अपलोड करते हुए लिखा, स्वर्गीय पिता की तस्वीर के सामने श्रद्धांजलि देने की जगह चिराग पासवान का यह ड्रामा शर्मनाक है ।ऐसे लोगों की वजह से राजनीति बदनाम है ।जनता को जागरूक हो कर अपने बीच के जन प्रतिनिधि चुन ऐसे ड्रामेबाजों को राजनीति से बाहर करना होगा ।"
नीचे दिए लिंक पर क्लिक पर देखें वीडियो
https://twitter.com/pankhuripathak/status/1321038397079580672?s=09
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद लोकजनशक्ति पार्टी का जिम्मा उनके बेटे चिराग पासवान संभाल रहें हैं. बिहार चुनाव में चिराग नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड के खिलाफ जहर उगल रहें हैं वही, दूसरी तरफ कह रहें हैं कि हम बीजेपी के साथ हैं. पिछले दिनों एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा था कि अगर वे सत्ता में आएं तो नितीश कुमार सलाखों के पीछे होंगे।

0 Comments