पटना। बिहार चुनाव में प्लुरल्स पार्टी की तरफ से सीएम कैंडिडेट पुष्पम प्रिया चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुष्पम प्रिया चौधरी को पटना पुलिस ने इनकम टैक्स चौराहे के निकट से हिरासत में लिया। इस दौरान वे राज्यपाल से मिलने पैदल जा रही थी. इस सम्बन्ध ने पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जहाँ से उन्हें गिरफ्तार किया गया है वो प्रतिबंधित क्षेत्र है. वहां जाने की इज़ाज़त नहीं है. बावजूद इसके वे वहां जा रही थी वो भी किसी पूर्व सूचना के. पुष्पम को हिरासत में लिए जाने के समय उनके समर्थकों और एसएचओ कोतवाली के मध्य तकरार भी देखने को मिली।
आपको बता दें कि प्लुरल्स पार्टी की तरफ से वैशाली विधानसभा से उम्मीदवार के साथ हुई मारपीट की घटना में कोई कार्रवाई न होने से आहत पार्टी प्रमुख पुष्पम मामले की शिकायटी लेकर राज्यपाल से मिलने जा रहीं थी. उनकी मांग थी की राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है इसलिए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। पुलिस के अनुसार पुष्पम जिस क्षेत्र में जा रहीं थी वो एरिया इलेक्शन के कारण प्रतिबंधित क्षेत्र की सूची में है. पुष्पम प्रिया ने कानून का उलंघन किया इसलिए पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली गई है.
गौरतलब है कि राजधानी स्थित डाकबंगला चौराहे पर पत्रकारों से बात करते हुए प्लुरल्स पार्टी की मुखिया पुष्पम प्रिया ने आरोप लगाया कि उनके उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को एक सोची समझी साज़िश के अनुसार रद्द कराया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि कभी किसी बड़े दलों का नामांकन ख़ारिज नहीं किया गया है. केवल उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को ही निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा जब तक उन्हें गवर्नर से मिलने नहीं दिया जायेगा वो कहीं नहीं जाएँगी। वहीँ, दूसरी तरफ पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया देर रात पुष्पम प्रिया को छोड़ दिया गया है.

0 Comments