एग्जाम देकर कॉलेज से बाहर निकली छात्रा के अपहरण में नाकाम होने पर मारी गोली, मौत, आरोपी गिरफ्त में


बल्लभगढ़। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में स्थित कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रही छात्रा निकिता तोमर की कार सवार दो युवकों ने अपहरण करने में नाकाम होने के बाद उसकी उसकी बेरहमी से गोली मारकर हत्या हत्या कर दी. छात्रा को गोली मारने की वारदात सोमवार को उस वक्त घटी जब वह अपने सहेली के साथ कॉलेज से परीक्षा देकर स्कूल के बाहर पैदल घर की तरफ जा रही तथी इसी दौरान दो युवकों ने उसे अपनी कार में जबरदस्ती बैठाने की कोशिश की सफल न होने पर छात्रा  निकिता तोमर को गोली मार कर मौके से भाग निकले। छात्रा निकिता तोमर को गोली मारने की पूरी घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई है. 

 उधर, छात्रा निकिता तोमर की हत्या से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को जमकर बवाल काटा। दिल्ली - आगरा हाईवे को लगभग 8 घंटों तक जाम रखा. और आसपास की दुकानों में तोड़फोड़ भी की. इस दौरान पुलिस ने निकिता की हत्या में शामिल दोनों आरोपियों तौसीफ और रेहान को मेवात से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

पुलिस कमिश्नर ने मामले की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा की मौत की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है. गिरफ्तार किये गए आरोपियों तौसीफ और रेहान के  खिलाफ हमारे पास पुख्ता सुबूत मौजूद हैं. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी हमने कब्ज़े में ले लिया है. उन्होंने आगे बताया कि छात्रा कॉलेज से परीक्षा देकर अपनी सहेली के साथ आ रही थो इसी दौरान आरोपियों ने उसे जबरदस्ती अपनी कार में बैठने का प्रयास किया। लेकिन छात्रा के विरोध करने के आरोपी सफल नहीं हो पाएं और उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. पुलिस जल्द ही मामले की जांच पूरी करके आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेगी।   


Post a Comment

0 Comments