हाथरस केस की सुनवाई कल, कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ लाया जायेगा पीड़िता का परिवार

 

सोमवार को होने वाली सुनवाई के मद्देनज़र पीड़िता के परिजनों के अलावा उनके कुछ रिश्तेदार भी लखनऊ  आ रहें हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस इन्हे सुरक्षा दे रही है. पीड़िता के परिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ लाया जायेगा। आपको बता दें कि  मामला उछलने के बाद उच्च न्यायालय ने हाथरस केस का स्वतः संज्ञान लिया है. 



पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में बीते माह सितम्बर की 14 तारीख को हुई दरिंगी के बाद पीड़िता ने 29 सितम्बर को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया था. अब इस मामले में उच्च न्यायलय की लखनऊ खंडपीठ में कल सुनवाई होनी है. न्यायलय ने प्रदेश सरकार और मामले से जुड़े पुलिस के सभी बड़े अधिकारीयों को भी तलब किया है जिनपर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगें हैं.

कई अधिकारियों को किया तलब 

सोमवार को होने वाली सुनवाई के मद्देनज़र पीड़िता के परिजनों के अलावा उनके कुछ रिश्तेदार भी लखनऊ  आ रहें हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस इन्हे सुरक्षा दे रही है. पीड़िता के परिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ लाया जायेगा। आपको बता दें कि  मामला उछलने के बाद उच्च न्यायालय ने हाथरस केस का स्वतः संज्ञान लिया है. इसी कड़ी में कोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी, होम, डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी, एडीजी लॉ एन्ड आर्डर प्रशांत कुमार और हाथरस के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार और पुलिस अधीक्षक रहे वीर को भी तालाब किया है.

Post a Comment

0 Comments