धोनी रैना और रोहित के बाद सर्वाधिक छक्कों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुँच गएँ हैं. धोनी से ज्यादा रोहित शर्मा (375), सिक्स और सुरेश रैना (311) ही आगे हैं.
आईपीएल के 25 वे मैच में भले ही चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 37 रनो से हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन इस दौरान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम एक रिकॉर्ड और दर्ज़ करा लिया . महेंद्र सिंह धोनी रोहित शर्मा और सुरेश रैना के बाद टी ट्वेंटी में 300 सिक्स लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं. पिछले मैच में बेंगलुरु के खिलाफ अपनी 10 रनों की पारी के दौरान धोनी ने एकमात्र सिक्स लगाया और इसी एकलौते सिक्स के साथ धोनी रैना और रोहित के बाद सर्वाधिक छक्कों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुँच गएँ हैं. धोनी से ज्यादा रोहित शर्मा (375), सिक्स और सुरेश रैना (311) ही आगे हैं.
छक्कों के मामले में तीसरे नंबर पर पहुँचने वाले धोने के मैच के दौरान विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाडी बन गए हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग के लिए खेलते हुए बतौर विकेटकीपर 106 कैच लपके हैं. इस इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर लंकाशर के स्टीवेन क्राफ्ट हैं। स्टीवेन क्राफ्ट ने लंकाशर की ओर से खेलते हुए टी -ट्वेंटी मैच में 105 कैच पकडे हैं.
दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स अंकतलिका में 6 नंबर पर लुढ़क गया है. और जीत के साथ आरसीबी 4 स्थान पर पहुँच गया है. जबकि दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 5 जीत दर्ज़ करके अंकतालिका नमे शीर्ष पर कायम है. मुंबई इंडियंस 6 में से 4 जीत के साथ दूसरे पर, केकेआर 6 में से 4 जीतकर तीसरे पर , एसआरएच 6 में से 3 मैच जीतकर पांचवे , राजस्थान रॉयल्स 7 मैचों में 2 जीत के साथ सातवें और आखिरी पायदान पर किंग्स इलेवन पंजाब है जो केवल टूर्नामेंट में एक ही जीत दर्ज़ कर पाई है.

0 Comments