सुशांत सिंह मामला राष्ट्रीय मुद्दा नहीं : अनूप जलोटा

 


जाने - माने गायक अनूप जलोटा ने सुशांत सिंह राजपूत मामले के बारे में एक महत्वपूर्ण बात कही. उन्होंने कहा कि  सुशांत सिंह राजपूत बको मौत को राष्ट्रीय मुद्दे की तरह पेश किया गया लेकिन ये राष्ट्रीय मुद्दा है नहीं। अनूप जलोटा ने आगे कहा कि सुशांत सिंह का मामला लोगों की भावनाओं से जुड़ा है इसलिए इस मामले में न्यायालय द्वारा आने वाले निर्णय की प्रतीक्षा करनी चाहिए।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को  राष्ट्रीय मुद्दे की तरह देखा गया. हालाँकि ये राष्ट्रीय मुद्दा है नहीं।  ये लोगों की भावना से जुड़ा हुआ है. मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं. वे मानते हैं कि  सुशांत सिंह राजपूत  एक अच्छे एक्टर थे. लेकिन उनके मुद्दे को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर देखा गया है. मई व्यक्तिगत तौर पर सुशांत की एक्टिंग का मुरीद रहा हूँ. 

गौरतलब है कि बिग बॉस -12  में अपनी शिष्या जसलीन मठारू के साथ नज़र आयने वाले अनूप जलोटा। जल्द ही 'वो मेरी स्टूडेंट हैं' में दिखाई दिखाई देंगे। अनूप जलोटा और जसलीन मथारू  की पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक पिक्चर काफी वायरल हुई थी जिसमे जसलीन मथारू  शादी के जोड़े में थी। इस पिक्चर को देखकर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे. हालाँकि बाद में दोनों ने स्पष्ट करत्ते हुए कहा कि  ये केवल उनकी अपकमिंग फिल्म के प्रचार  का  एक तरीका था.   

Post a Comment

0 Comments