लखनऊ. निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने साझा प्रेस वार्ता करते हुए उत्तर प्रदेश में सात सीटों के लिए हो रहे उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सर्थन करने की आधिकारिक घोषणा की है. प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला समेत कई अन्य पार्टी नेता भी उपस्थित रहें। कहा ये जा रहा था कि निषाद पार्टी आगामी विधानसभा उपचुनाव में पूर्वांचल के जौनपुर की मल्हनी सीट से चुनाव लड़ने का मन बनाये हुए थी. लेकिन अब निषाद पार्टी बीजेपी कैंडिटेट के समर्थन में प्रचार करेगी। आपको बता दें कि सपा पार्टी से विधायक रहे यादव के निधन के चलते मल्हनी विधानसभा सीट रिक्त हुई है.
सरकार न बनेगी न ही बिगड़ेगी
निषाद पार्टी ने बीजेपी को समर्थन देने के औपचारिक एलान के बाद बीजेपी के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील करते नज़र आएंगे। कहा ये भी जाता है कि निषाद पार्टी ने शुरुआत में बीजेपी पर धनजय सिंह को टिकट देने का दबाव भी बनाया लेकिन धनजय सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का विरोध किया था. और धनजय सिंह ने निषाद पार्टी का साथ छोड़कर कर दूसरी पार्टी के समर्थन में खड़े थे. इसलिए पार्टी ने उपचुनावों में बीजेपी का साथ देना उचित समझा है. इससे सरकार न बनेगी न नहीं बिगड़ेगी।
विरोधी कर रहें हैं दुष्प्रचार
इसके अलावा पार्टी प्रमुख संजय निषाद ने कहा कि कुछ लोग उनकी पार्टी के बारे में जंयता में दुष्प्रचार कर रहें है और कह रहें हैं कि निषाद पार्टी का बीजेपी में विलय हो गया लेकिन मेरी पार्टी ने केवल उपचुनावों के लिए बीजेपी के साथ है. भविष्य में पार्टी स्वतंत्र रूप से फैसले लेने में सक्षम है. पार्टी केवल उपचुनावों में बीजेपी के साथ है और बीजेपी उपवचुनाव की सभी सातों सीटें जीत रही है.

0 Comments