लखनऊ। बलिया गोली कांड का मुख्य आरोपी धीरेन्द्र प्रताप सिंह लखनऊ के जनेश्वर पार्क से गिरफ्तार कर लिया गया है. बीते दिनों बलिया के दुर्जनपुर गांव में सरकारी दुकान के आवंटन के दौरान चली गोली में एक कि मौत जबकि कई घायल हो गए थे। उत्तर प्रदेश पुलिस घटना के मुख्य आरोपी धीरेन्द्र के सिर पर 75 हज़ार का ईनाम भी घोषित किया हुआ था.
गोलीकांड में अब तक 25 अज्ञात और 8 नामजद आरोपियों में 9 पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं. दूसरी तरफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी अमरजीत और संतोष यादव को आज यानी कि रविवार की सुबह ही नगर कोतवाली क्षेत्र को पुलिस गिरफ्तार कार चुकी है. इस गोलीकांड में अब तक 9आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं जिनमें 6 को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपित धीरेन्द्र के भाइयों नरेन्द्र, देवेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है. और शनिवार को रजरप्रताप यादव, मुन्ना और आरोपी के गांव के रहने वाले राजन तिवारी की गिरफ्तारी की थी.
इस मामले में पुलिस बेहद तत्परता के साथ कारवाई करती दिख रही है. डीआईजी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गोलीकांड के आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका), गैंगेस्टर के अलावा अन्य धाराओं के अन्तर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

0 Comments