हत्या के फरार आरोपी सहित भरे बाज़ार गोली मारकर 2 को उतारा मौत के घाट, लोगों में दहशत का माहौल


                                                                       pic- google 


गोपालगंज.बिहार के गोपालगंज से एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है. जिले के समउर बाजार में अज्ञात बदमाशों ने हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी समेत दो की गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों की गोली  शिकार बनकर जान गवाने वाला धर्मेंद्र यादव  और उत्तर प्रदेश के कुशनगर जनपद के पटहेरवां  थानांतर्गत पटहेरवां का  रहने वाला बुजुर्ग राम दयाल चौहान बताया जा रहा है. सरेआम बीच बाजार दो लोगों को गोली मारकार बेख़ौफ़ अपराधी तमंचा लहराते घटनास्थल से फरार हो गए.

शव रखकर किया  प्रदर्शन, पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर माने गुस्साए लोग 

दो लोगों की गोली मारकर हुई हत्या के बाद गुस्साएं लोगों ने बाजार को बंद करा दिया। इसके बाद दोनों मृतकों के शवों को रोड पर रखकर उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भड़ास निकाली। इस दौरान पटहेरवां व तमुकही पुलिस व समउर पुलिस चौकी के मध्य तकरार भी देखने को मिली। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे कुशीनगर के कप्तान विनोद कुमार सिंह ने गुस्साएं  लोगों के मिजाज को भांपते हुए मामले में उचित करवाई करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ एक्शन लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात बदमाश  हत्या के आरोप में फरार चल रहे धर्मेंद्र यादव को जान से मारने  आये थे. इसी बीच बीच बचाव में बुजुर्ग राम दयाल चौहान को भी बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया.

मामा के घर पर रहता था फरार अभियुक्त 

डबल मर्डर के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर हाई अलर्ट जारी करते हुए दोनों तरफ पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है. वारदात के बाद दोनों राज्यों की पुलिस आने जाने वाले लोगों पर निगाह रख रही है और उनके वाहनों की भी जांच करनी शुरू कर दी है. दूसरी तरफ बिहार के गोपालगंज की पुलिस ने उत्तर प्रदेश की पुलिस से मदद मांगी है. उधर खबर है कि हत्या केव मामले में फरार मृतक अभियुक्त गोपाल गंज के कटैया में अपने मां के घर पर रहता था.  उसे किसी ने फ़ोन करके बाजार बुलाया था जहाँ बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. 


Post a Comment

0 Comments