उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक अजीब वाकया घटा. जनपद के हैदरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। मामले की जानकारी होने के बाद अपहृत युवक के परिवारीजनों ने हैदरगंज थाने बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज़ कराई। उन्होंने ये भी कहा कि तीन युवकों ने उनके बेटे को किडनैप किया है। किडनैप का मामला दर्ज़ करने के बाद थाने की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक युवक अपने दोस्तों के साथ सेना में जाने के लिए पप्रतिदिन दौड़ के लिए सुबह उठकर मैदान में दौड़ लगाने के लिए जाता है. रोज की तरह शुक्रवार को भी तय समय पर दौड़ लगाने के लिए जा रहा था. इसी दौरान रस्ते में तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने तमंचे के बल पर उसके साथ हाथापाई की और फिर जबरदस्ती उसे अपने साथ उठा ले गए.
इसके बाद जैसे ही घटना की जानकारी ग्राम पंचायत कटौना के रहने वाले उसके परिजनों को हुई उन्होंने तुरंत थाने जाकर मामले अपहरण के मामले की प्राथमिकी दर्ज़ कराई। इसके बाद हैदरगंज ठाणे के साथ दो अन्य थानों की पुलिस भी अपहृत युवक की तलाश में जुट गयी है. कहा ये जा रहा है कि युवक के अपहरण के पीछे जमीनी रंजिश का पुराना मामला है.
थाना इंचार्ज सुरेश वर्मा के मुताबिक अपहृत युवक प्रतिदिन की तरह सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाने के लिए घर से विशुन बाबा मैदान के लिए निकला था तभी रस्ते में तीन मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर उसके साथ मारपीट करने के अपने साथ ले गए. दूसरी तरफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के आदेश पर अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) और बीकापुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीनों थानों की पुलिस को युवक को खोजने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

0 Comments